कुबेरेश्वर धाम से बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन तक का किराया निर्धारित
- सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के दिए गए निर्देश
भारत सागर न्यूज/सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में 14 जुलाई से 21 जुलाई तक शिव महापुराण कथा एवं गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है । श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ऑटो के कुबेरेश्वर धाम से बस स्टेंड के लिए 25 रूपये तथा रेल्वे स्टेशन तक के लिए 30 रूपये किराया निर्धारित किया गया है।
सभी आटो चालकों एवं ड्राइवरों को दिए गए आवश्यक निर्देश
जिला परिवहन अधिकारी रितेश तिवारी बताया कि सभी ऑटो चालकों को आवश्यक निेर्देश दिए गए हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी वाहनों के फिटनेस परमिट की वैधता जांच करने एवं बगैर फिटनेस तथा परमिट के वाहनों को संचालित नही करें। कार्यक्रम स्थल पर यात्रियों को लाने ले जाने वाली बसों पर स्पष्ट रूप से बैनर (रेल्वे स्टेशन/ बस स्टेण्ड से कुबरेश्वर धाम) लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ड्राइवर अपने आई-कार्ड/बैच धारण करेंगें तकि पहचान सुनिश्चित की जा सके। सभी ऑटो चालकों को वाहन क्षमता से अधिक यात्री ना बैठाने तथा गति सीमा एवं यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सीहोर से इन्दौर की ओर जाने वाले सभी आटों चालकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह जगदीश पेट्रोल पम्प से यू-टर्न लेकर इन्दौर से भोपाल रोड पर सवारियों को उतारेंगे एवं सवारियों को बैठायेंगे।

Comments
Post a Comment