बद्रीधाम नगर और अर्चना विहार कालोनी के रहवासी जलजमाव से परेशान, घर बेचकर अन्य जगह जाने को मजबूर

- विगत 13 वर्षो से परेशान कालोनीवासी, थोडी सी बारिश बनी परेशानी का सबक




भारत सागर न्यूज/देवास। थोडी सी बारीश में ही शहर की सड़कें तालाब बन गई। पानी सड़कों पर जमा रहा और निकासी नही होने के कारण मुख्य द्वार से पानी घरों में घूसने लग गया। यही हालात वार्ड क्रं. 19 अर्चना विहार और बद्री धाम नगर मेें देखने को मिले। जहां कालोनी के रहवासी विगत 13 वर्षो से सही प्रकार से निकासी नही होने के कारण बारीश में परेशानी का सामना कर रहे है। बद्रीधाम नगर रहवासी मेहरबान सिंह सोलंकी ने बताया कि हम यहां पर रहते हुए जवान से बूढे होने लग गए, लेकिन कालोनी में जल-जमाव की स्थिति का निराकरण अब तक नही हो पाया है। यहां बद्रीधाम नगर और अर्चना विहार दो कालोनी ज्वाइंट है। लेकिन दूसरी कालोनी वालो ने कालोनी बनाते समय लेवल का ध्यान नही रखा। पानी की निकासी के लिए 68 लाख की लागत का नाला भी बनाया गया, लेकिन नाले का कोई लाभ नही मिल पाया। जिससे थोडी सी बारीश में ही कालोनी की सडके तालाब में तब्दील हो रही है और मुख्य द्वार से होते हुए लोगों के घरों में पानी घूस रहा है। वर्षो से कालोनी के रहवासी इस स्थिति से जूझ रहे है। लेकिन आज तक निकाल नही निकला। पीडित कालोनिवासियों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। जल-जमाव स्थिति से परेशान होकर धीरे-धीरे बद्रीधाम नगर और अर्चना विहार कालोनी के रहवासी अपने मकान बेचकर अन्यत्र जाने को मजबूर है। कालोनीवासियों ने कई बार सांसद, विधायक एवं पार्षद को समस्या से अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई स्थाई निराकरण नही हो पाया। 15 मिनिट हुई बारीश में डेढ फीट पानी सडकों पर एकत्रित है। जिससे करीबन 150 परिवार प्रभावित हो रहे है। जिससे उनका जन-जीवन भी अस्त व्यस्त है। 




       हमारी कालोनी में जवाहर नगर, अमृत नगर सहित आसपास की कालोनी का पानी एकत्रित होता है। नाला बनाया तो गया है, लेकिन नाले को बारीश के पानी से जोडा नही गया है। यदि नाले को थोडा नीचा कर बारीश के पानी से जोड दिया जाए तो जल-जमाव की समस्या का निकाल हो सकता है। कालोनी के रहवासी रविवार को बरसते पानी में सडक पर जमे पानी पर खडे हुए और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।




 जल-जमाव के कारण घरों में जीन-जिनावर के घूसने का भी डर लोगों को लगा रहता है। रहवासियों की मांग है कि शीघ्र ही हमे इस जल-जमाव समस्या से निजात दिलाए। यदि ऐसा नही होता है तो बद्रीधाम नगर और अर्चना विहार कालोनी से घर बेचने के अलावा कोई चारा हमारे पास नही है। इस दौरान वीजी भाटिया, राजेश शर्मा, दिनेश पवार, बसंत राव, गणेश राठौर, सौरभ, जितेन्द्र निगम, वृंदावन सिसोदिया, साधना त्रिपाठी आदि रहवासी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन