जमीन मामले को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद Dispute between two parties regarding land issue
भारत सागर न्यूज/देवास/चापडा/संजू सिसोदिया 95848 28190। गांव मोखापिपल्या में दो पक्षों में विवाद हो गया,जिस दौरान फरियादी सुरेश पिता रामेश्वर जाट ने बागली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया है कि वह अपने घर पर था। उसी दौरान राहुल, श्रीराम, अम्बाराम तथा मेरे चाचा शोभाराम अपने घर के सामने खड़े हुए थे। हमारे घर पास-पास ही है। तभी राहूल व अम्बाराम व श्रीराम तथा शोभाराम ने मुझे अश्लील गालिया देते हुए बोले कि राजीनामा कर ले। केश मत लड़े मैने बोला कि कोर्ट मे जो होगा वह देखा जायेगा।
इसी बात को लेकर राहूल कोई धारदार नुकिला हथियार लेकर आया और मुझ पर हमला कर दिया। इस दौरान गर्दन के पास चोट लग कर खुन निकलने लगा। अम्बाराम धारदार हथियार लेकर आया और मुझे उस हथियार से मारा, जो बाये हाथ की भुजा मे लगी। चिल्लाचोट की आवाज सुनकर मेरा भाई कमल व मेरी पत्नी कोमल घर से बाहरआये, जिन्होंने मेरा बीचबचाव किया। तब यह लोग श्रीराम, अम्बाराम, राहूल तथा शोभाराम ने मुझे धमकी दी कि अगर राजीनामा नहीं किया तो तुझे वही जमीन में खुटे के साथ गाड़ के जान से खत्म कर देंगे। बाद थाने पर रिपोर्ट करने आया हूँ। पीड़ित का कहना है कि कार्यवाही की जावे। पुलिस ने राहुल पिता शोभाराम जाट, अंबाराम पिता दयाराम जाट, श्रीराम पिता शोभाराम जाट निवासी मोखाप्पिल्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments
Post a Comment