रक्षाबंधन मनाने गये परिवारों के घर चोरों ने बोला धावा, देवास में एक समय में 4 घरों में चोरियां Thieves raided the houses of families who had gone to celebrate Rakshabandhan, thefts in 4 houses at one time in Dewas




भारत सागर न्यूज़ । देवास Dewas में मीठा तालाब से लगी चंद्रतारा कॉलोनी में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चार मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अधिकांश लोग अपने परिजनों के साथ राखी पर्व के चलते बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


प्राप्त जानकारी अनुसार पूजा चौहान के घर से 50 हजार केश व एक सोने की चेन व दो कान की बालिया चोर चुरा ले गए। पूजा अपने दो बच्चों के साथ जीजाजी आकाश का निधन होने पर बरोठा गई हुई थी। इसके साथ ही चोरों ने कालोनी के महेन्द्र विश्वकर्मा के घर भी सूने घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया लेकिन यहां उन्हें कुछ ज्यादा मिला नहीं हालांकि घर का सामान सब अस्त व्यस्त कर दिया। परिजन सभी देवगढ़ राखी पर गए हुए थे।


साथ ही अजय सिंह परिहार के घर चोरी हुई अजय सिंह अपने परिजनों के साथ खंडवा गए हुए थे सुबह उनके ड्रायवर ने घर पर आकर देखा तो चोरी की वारदात के बारे में पता चला उसके बाद उन्हें सूचना दी। इसके साथ ही एक अन्य जगह भी सूने घर में चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।  




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन