4 लाख की लागत से बनने वाले सीमेंट कांक्रीट सड़क का विधायक डॉ राजेश सोनकर ने किया भूमि पूजन

  • हमारा संकल्प ही सोनकच्छ विधानसभा का विकास है : विधायक डॉ राजेश सोनकर 




भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम पंचायत बुधनगांव में 4 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क का विधायक डॉ राजेश सोनकर ने भूमि पूजन किया! पंडित रोहित शर्मा जी द्वारा पूजन अर्चन कर भूमि पूजन कराया गया! विधायक डॉ राजेश सोनकर ने बताया सोनकच्छ विधानसभा में लगातार विकास की गंगा बह रही है आपको मुझे बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि नर्मदा सिंचाई परियोजना में छूटे गांवो का भी नाम अब जुड़ गए हैं।



हमारा संकल्प ही सोनकच्छ विधानसभा का विकास है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुलाल अटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह पिलवानी, तेज सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष ठा. राजेंद्र सिंह राजपूत मोडरिया, जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राजपूत, जनपद सदस्य पप्पी यादव, मंडल महामंत्री राधेश्याम रैकवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील चावडा,जनपद प्रतिनिधि डॉ. टी. आर केलवा, सरपंच विद्याबाई, सरपंच प्रतिनिधि कन्हैयालाल पारस,प्रकाशचंद बडवाया,मोहन पीछोलिया,सहायक सचिव शेखर पटेल,आकाश गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन