Dewas Anamay School में 78वा स्वतंत्रता दिवस मनाया
भारत सागर न्यूज/देवास। स्थानीय अनामय स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 78वे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दायमा, चौबे, पूर्व भारतीय सैनिक बलवीरसिंह परिहार एवं मनोहरसिंह सोलंकी जी एवं स्कूल संचालक नीरज शर्मा एवं आशीष शर्मा रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई । तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति विद्यार्थियों के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति सोनू शर्मा एवं संस्कृति पगारे द्वारा दी गई। स्कूल प्राचार्य शीतल शर्मा द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ईशा पोद्दार एवं चंचल दायमा के द्वारा किया गया। एवं आभार आयुषी गुप्ता द्वारा माना गया। सभी पालकों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की।









Comments
Post a Comment