नेवरी फाटा स्थित खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के पर्व पर सैकड़ो भक्त करते हैं दर्शन

 


भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। नेवरी फाटे पर स्थित श्री बाबा खाटू श्याम का मंदिर है। यहां पर एकादशी के दिन दूर-दूर से 15 से 20 किलोमीटर दूर के लोग पैदल या अपने वाहन से आते हैं। यहां बाबा का प्रसाद ग्रहण करते हैं यहां भक्त अपनी मन्नत के नारियल भी बाधते हैं व मन्नत मांगते हैं यहां पर प्रत्येक दिन सैकड़ो नारियल बाधते हैं एवं मनोकामना पूर्ण होने पर नारियल छोड़ भी देते हैं।



        भक्त कहते हैं कि बाबा श्याम हमारी सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं एवं रात्रि को खाटू श्याम की ज्योत जलाई जाती है व भजन संध्या का भी आयोजन रखा जाता है। जिसमें देवास इंदौर के अलग-अलग भजन गायक और गायिका भी आते हैं। एवं सुबह से शाम तक केले व चाय के प्रसाद का वितरण किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन