रक्षाबंधन के अवसर पर महापौर ने किया सौंदर्यिकरण कार्यो का शुभारंभ
भारत सागर न्यूज/देवास। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 19 अगस्त सोमवार को वार्ड 30 में गजरा गियर्स चौराहे पर स्थित शहीद भगतसिह उद्यान का सौंदर्यिाकरण तथा उद्यान चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक के सडक के दोनो ओर तथा मध्य मे सौंदर्यिकरण का कार्य का शुभारंभ के लिए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल वार्ड पार्षद व निगम शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत के साथ भूमिपूजन किया। इसके पश्चात महापौर ने श्री अग्रवाल व श्री गेहलोत के साथ वार्ड मे ही स्थित गुरूद्वारे मे गुरू श्री तेगबहादुर साहिब अमृत वेला मे हाल निर्माण कार्य का शुभारंभ ज्ञानीजी द्वारा अरदास कर किया गया। इसी प्रकार वार्ड 30 व 32 के मध्य श्रीकृष्ण नगर के प्रमुख मार्ग के दोनो ओर पेवर्स ब्लाक लगाने के कार्य का शुभारंभ भी महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद शीतल गेहलोत, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा के साथ किया गया।
इसे भी पढ़ें - टोकखुर्द बीईओ बनने पर खींची का स्वागत किया
इन अवसरों पर संस्था युवा शक्ति, संस्था तुलजेश्वरी, संस्था जय अम्बे, वैकुंठधाम सेवा समिती व सिख समाज संगत के पदाधिकारी व सदस्यों सहित नागरिकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर विकास मे हम दृढसंकल्पि हैं। हमारी परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डो मे समान रूप से विकास कार्य किये जा रहे है। महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि वे शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने हेतु अपने घरों, प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सुखे कचरे को अलग अलग संग्रहित कर निगम की घर घर आने वाली कचरा संग्रहण गाडीयों मे ही कचरा डाले ओर अपना सहयोग प्रदान करें।


.jpg)
Comments
Post a Comment