तेज धूप के बीच क्षिप्रा तट से जल भरकर बिलावली पहुंचे कावड़ यात्री, बाबा महांकालेश्वर का किया अभिषेक
भारत सागर न्यूज/देवास। जय श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महा जलाभिषेक यात्रा राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, जल, पर्यावरण, संस्कृति, कृषि, उद्योग, जनसेवा एवं मातृ-पितृ सम्मान संरक्षण आदि संकल्पों के साथ क्षिप्रा से बिलावली तक निकाली गई। समिति के कुं. जयदेव सिंह पवार एवं कपिल यादव ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बडी संख्या में कई गांवों से भक्तजन क्षिप्रा तट पर पहुंचे।
माँ क्षिप्रा व नर्मदा का जल भरकर विश्वपति क्षिप्रेश्वर महादेव घाट से प्रारंभ हुई, जो नयापुल, लोहार पिपलिया, संजय नगर चौराहा, अमोना चौराहा, विकास नगर, इंदिरा गांधी चौराहा, सयाजी द्वार, नावेल्टी चौराहा, गांजाभांग चौराहा, तुकोगंज रोड़, नयापुरा, भोपाल चौराहा होते हुए बिलावली स्थित महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। यात्रा में सबसे बडी आस्था बच्चों और माता-बहनो में देखी गई जो इतनी भीषण गर्मी में भी जरा विचलित नही हुए। समिति के समस्त व्यवस्थापको ने अपनी अपनी भूमिका महत्वपूर्ण तरीके से निभाई। भोले बाबा भक्तों की धूप व गर्मी से परीक्षा लेते रहे। साथ ही समय-समय पर हवा छांव भी करते रहे। यात्रा का विभिन्न समितियों एवं सनातन प्रेमियों ने कई स्थानों पर कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा, स्वल्पाहार व जापान के साथ स्वागत किया।

Comments
Post a Comment