प्रोग्रेसिव ग्लोबल स्कूल भौरासा में अध्यनरत विधार्थियो द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। भौंरासा में कक्षा नर्सरी से 12वी तक संचालित प्रोग्रेसिव ग्लोबल स्कूल द्वारा हर्ष के साथ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा विद्यालय प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, 1st, 2nd के बच्चो द्वारा कृष्णा- राधा के स्वरूप में पोशाक धारण कर नृत्य किया गया वही कक्षा 3rd से 12th तक के विधार्थियो द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया,वही कलाम हाऊस विजेता रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य विजय शर्मा ने यह बताया कि जीवन में मित्रता कृष्ण और सुदामा जैसी हो। कर्म कृष्ण जैसे हो, श्रीकृष्ण हमें युद्ध नीति, शिक्षा नीति, कूटनीति, मित्रता, अपने वचन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ की शिक्षा लेना चाहिए। वही कई विधार्थियो ने भजन नृत्य दही हांडी का कार्यक्रम संपन्न कर अपने-अपने भाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आभार संदीप जाकोनिया द्वारा मना गया। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक वा स्कूल स्टॉफ ने कार्यक्रम में सहयोग किया।



Comments
Post a Comment