सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट सईद आलम इंडिपेंडेंस डे अवॉर्ड से सम्मानित
भारत सागर न्यूज/देवास। सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम को इंडोनेशिया से सेनी तारूंग केनकी मार्शल आर्ट्स के फाउंडर ब्रम्हा गुरु हेनरी हेनदारतो द्वारा इंडोनेशिया इंडिपेंडेंस-डे अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम कराते में आठवीं डान ब्लैक बेल्ट हैं तथा मार्शल आट्र्स की कई विधाओं में पारंगत हैं।
इसे भी पढे - केदार खो स्थित शिवलिंग का अभिषेक, पूजन कर आरती की
39 वर्षों से बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने वाले मास्टर सईद आलम को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है। मास्टर सईद आलम की इस उपलब्धि पर विकास शर्मा, याकूब मेमन, नवाज़ गौरी, मनीष आर्य, डॉक्टर विकास चौधरी, आदि ने बधाई दी।

.jpg)
Comments
Post a Comment