नगर निगम के हाल बेहाल, मेंटेनेंस के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम के हाल बेहाल है। मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नगर निगम पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल पवार ने बताया कि नगर निगम के अंदर लाखो रूपए के विकास हुए है। उसके बाद भी नगर निगम अपनी पुरानी स्थिति में आता जा रहा है। महीनों से जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है।
शौचालय के दरवाज़े टूटे पड़े है। नल लाइट बाथरूम सभी टूटे पड़े है। कुछ समय पहले लगाई गई लिफ्ट बंद पडी है। बिल भरमार बन रहे है और पास भी हो रहे है। उसके बाद भी निगम की दुर्दशा हो रही है। जब देवास नगर निगम के यह हाल है तो पूरे शहर के हाल क्या होगे। आखिरकार लाखों रुपये कहा जा रहे और किन लोगो द्वारा यह भ्रष्टाचार किया जा रहा। महापौर जी व आयुक्त महोदय जवाब देना चाहिए।

.jpg)
Comments
Post a Comment