जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भौरासा के ब्रांच मैनेजर का हुआ स्थानांतरण

  • सोलंकी की जगह अब होंगे सेंधव भौरासा ब्रांच के मैनेजर



भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव। भौरासा नगर की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास शाखा भौरासा में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ अके सिंह सोलंकी का स्थानांतरण बरोठा ब्रांच मैनेजर के पद पर हो गया है उनके स्थान पर बरोठा केंद्रीय बैंक शाखा ब्रांच मैनेजर कमल सिंह सेंधव का स्थानांतरण भौरासा ब्रांच मैनेजर के पद पर हुआ है। सेंधव ने बताया कि वे सोनकच्छ, देवास, एव बरोठा में अपनी सेवा कई समय से दे रहे थे जिनका स्थानांतरण भौरासा में हो गया है जिन्होंने आज बाबा भंवरनाथ जी महाराज एवं भगवान मनकामेश्वर का आशीर्वाद लेकर भौरासा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भौरासा के ब्रांच मैनेजर के पद पर सेंधव ने चार्ज लिया।




 इनका पदभार संभालने पर एव सोलंकी के स्थानांतरण पर समस्त स्टाफ एवं नगर के गणमान्य लोगों के द्वारा दोनों ही अधिकारियों का पुष्पमाला पहनकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भौरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला ,राजेंद्र सिंह ठाकुर, स्टाफ से नेपाल सिंह चावडा, प्रतीक झांसीकर, जितेंद्र सिंह राठौड़, सोहन कामदार, अरविंद जोशी, राजेश गुजराती, लाखन सिंह, नीरज नामदेव, समिति स्टाफ आदिति गोयल, तेज सिंह राजपूत, आनंद बोरवाल, अर्पण गोस्वामी, पोलाय से , जितेंद्र सिंह चांदना, मनोहर सिंह यादव, पवन यादव, माखन सिंह बोलासा, राकेश सिंह बेस, मुकेश मालवीय, अमित कश्यप, कैलाश मालवीय,सवरसी से विक्रम सिंह चौधरी, मनोहर सिंह यादव, आदि जनो ने अधिकारियों का स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन