कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीएम राईज स्‍कूल में बच्‍चों के साथ किया मध्याह्न भोजन



 
भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने सीएम राईज स्‍कूल देवास में आयोजित “विशेष भोज” में शामिल होकर, बच्चों के साथ भोजन किया। मध्यान्ह भोजन में सब्जी-पूड़ी-खीर, सलाद-पापड़ के साथ लड्डू परोसे गये। विशेष भोज में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महौपार श्रीमती गीता अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, भैरूलाल अटारिया सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पुलिस 








अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर प्रवीण फुलपगारे, एसएडीएम बिहारी सिंह, सीएम राईज स्‍कूल प्राचार्य देवेंद्र बंसल सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सीएम राईज स्‍कूल में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन