कार्य मे गंभीर लापरवाही करने पर आयुक्त ने की दै.वे.भो. कर्मचारी की सेवा समाप्त Commissioner terminated the service of the D.V.B. employee due to serious negligence in work
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पवन नामेदव जो कि पूर्व मे वार्ड क्रमांक 5 मे संपत्तिकर वसुली का कार्य संपादित करते थे। इनके द्वारा पूर्व मे संपत्तिकर वसुली के कार्य के साथ वार्ड 5 के ही रहवासी से उनके निगम के संपत्तिकर के प्रकरण को लेकर कार्य मे गंभीर लापरवाही की जिससे संबंधित वार्ड के रहवासी का निगम का कार्य बाधित हुआ रहवासी द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा को लिखित मे शिकायत दर्ज कराई।
रहवासी द्वारा की गई शिकायत को आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पवन नामदेव के द्वारा किये गये गंभीर लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए पवन नामदेव की सेवा समाप्त की।

Comments
Post a Comment