देवास जिले के सभी विकासखंडो में आयोजित हुए लखपति दीदी कार्यक्रम Lakhpati Didi programs organized in all the development blocks of Dewas district

  • महाराष्ट्र के जलगांव में प्रधानमंत्री श्री मोदी के आतिथ्य में  आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण देखा
  • स्व सहायता समुह की महिलाओं को मुद्रा ऋण, क्रेडिट लिंकेज अंतर्गत बैंक ऋण एवं सीआईएफ राशि का वितरण किया 






भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के सभी विकासखंडों महाराष्ट्र के जलगांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में  आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण देखा गया। जिले में  29 संकुल स्तरीय संगठनो के मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम का आयोजित किये गए तथा  लखपति दीदीयों‌ द्वारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। 

इसे भी पढे - शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित

      जिला स्तरीय कार्यक्रम देवास विकासखंड के खटांबा में अन्नपूर्णा संकुल संगठन के कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें दीदीयों ने अत्यधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर श्री अहसान अहमद एवं बैंक आफ इंडिया शाखा खटांबा के शाखा प्रबंधक श्री मुरली ने लखपति दीदीयों को सम्मानित किया और  महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिये विभिन्न प्रकार के आजीविका गतिविधियों के लियें बैंक से की जाने वाली आर्थिक सहायता‌ वाली योजनाओं की जानकारी प्रदान की। 



       कार्यक्रम में लखपति दीदी‌ श्रीमती सपना अमरपुरा, मीरा दीदी जामगोद, हंसा दीदी क्षिप्रा एवं पूजा सोलंकी के‌ द्वारा अपने लखपति होने की यात्रा व इस दौरान उनके जो अनुभव‌ किया उन परिस्थितियों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि  महिलाओं को अपने सहित अन्य सभी दीदी को जीवन में और उन्नति करते हुये अन्य सभी दीदीयां‌ जो लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे आ रहीं है, उन्होंने शुभकामनाएँ देते हुये सबका उत्साहवर्धन‌ किया।  


    कार्यक्रम के दौरान 20 दीदीयों को 20 लाख का मुद्रा ऋण एवं 135 स्व सहायता समुहों को तीन करोड़ सत्तर लाख रुपये का क्रेडिट लिंकेज अंतर्गत बैंक ऋण एवं 80 स्व सहायता समुहों को 80 लाख रूपये की सीआईएफ राशि का वितरण किया गया। 

   कार्यक्रम में जिला इकाई से जिला प्रबंधक सुक्ष्म वित्त रीना भगोरे, श्रीमती सुमन जायसवाल एवं विकासखंड देवास से  प्रबंधक श्रीमती बिंदिया शर्मा, संकुल नोडल श्रीमती अनिता चौहान, सहायक विखं प्रबंधक श्रीमती ज्योति माहेश्वरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मुखिया के द्वारा किया गया एवं आभार श्रीमती अनिता चौहान के द्वारा व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन