हर-घर नल जल योजना से गीता के घर पानी की समस्या हुई खत्म The problem of water in Geeta's house ended with the Har-Ghar Nal Jal Yojana.
भारत सागर न्यूज/सीहोर। जल जीवन मिशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले के अनेक गावों में नल के द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सुलभ पेयजल आपूर्ति से न केवल पीने के पानी की समस्या का समाधान हो रहा है, बल्कि दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियां भी कम हो गई हैं।
इसे भी पढे - टमाटर से भरी आइसर पिकअप से टकराई, दुर्घटना में फसे ड्राइवर को निकलने में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने
घर पर नल से पानी आने पर सीहोर जिले के ग्राम सिंहपुर निवासी श्रीमती गीता प्रजापति की खुशी तो देखते ही बनती है। श्रीमती गीता प्रजापति कहती हैं कि 'जल जीवन मिशन' से मेरे जीवन में खुशहाली आई है। पानी के लिए पहले हमें मीलों दूर जाना पड़ता था। जिससे हमारा काफी समय बर्बाद होता था और हमारे बच्चें समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते थे क्योंकि हमारा सारा समय तो पानी लाने में निकल जाता था।
इस वजह से न हम समय पर खाना बना पाते थे न घर के कामों को समय पर कर पाते थे लेकिन जब से हमारे गांव सिंहपुर में जल जीवन मिशन के तहत हमें घर पर जल उपलब्ध होने लगा है, उसके बाद से ही पानी की परेशानियां भी खत्म हो गई है। अब हमारे बच्चे समय पर स्कूल जा पा रहे हैं। श्रीमती गीता कहतीं हैं कि सरकार ने घर में नल लगवाकर हमें पानी की चिंता से मुक्ति दिलाई है । इसके लिए श्रीमती गीता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया ।
.jpg)
Comments
Post a Comment