सहकारी दुग्ध समितियों की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न Regional meeting of cooperative milk societies concluded
भारत सागर न्यूज/देवास। इंदौर सहकारी दुग्ध संघ, इंदौर के देवास जिले की सोनकच्छ, टोकखुर्द, देवास क्षेत्र की सहकारी दुग्ध समितियों की क्षेत्रीय बैठक मंडी व्यापारी धर्मशाला बस स्टैंड पर इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसमे सभी संचालक गण एवम अध्यक्ष महोदय उपस्थित रहे। बैठक में इंदौर दुग्ध संघ के संचालक तंवर सिंह चौहान, विक्रमसिंह मुकाती, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिलराज सिंह सिकरवार, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, विजेंद्र उपाध्याय, नागेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह सेधव, रामेश्वर गुर्जर एवम् पशु चिकित्सा सेवाओं में उप संचालक डॉक्टर चौहान, डॉक्टर चिरंजीव चौहान महाप्रबंधक इंदौर सहकारी दुग्ध संघ इंदौर द्वारा संबोधन किया गया।
इसे भी पढे - जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने पदभार ग्रहण किया
इंदौर दुग्ध संघ की वर्तमान गतिविधि एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी समितियों से पधारे प्रतिनिधि को दी गई, एवम संस्था से पधारे प्रतिनिधियों से शिकायत एवम सुझाव प्राप्त किए।
इसे भी पढे - टमाटर से भरी आइसर पिकअप से टकराई, दुर्घटना में फसे ड्राइवर को निकलने में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने
.jpg)
Comments
Post a Comment