साँवरिया सेठ के दरबार में आज मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव Shri Krishna's birth anniversary will be celebrated today in the court of Sawariya Seth.
भारत सागर न्यूज/देवास। जेल रोड स्थित सांवलिया नाथ मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव आज सोमवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। युवा संगठन के संयोजन में देश-विदेश के विभिन्न फूलो से भव्य फूल बंगला सजाया जायेगा एवं भगवान सांवलिया नाथ का विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया जाकर आकर्षक झांकियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण कि लीलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसे भी पढे - टमाटर से भरी आइसर पिकअप से टकराई, दुर्घटना में फसे ड्राइवर को निकलने में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने
प्रतिवर्ष इस आयोजन में हजारों भक्त भगवान सांवलिया नाथ का दर्शन लाभ लेते है। ठीक रात्रि 12 बजे भगवान की आरती कर कन्हैया का जन्मोत्सव मनाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। समाज अध्यक्ष मनोज बजाज, सचिव अनिल झंवर, युवा संगठन अध्यक्ष नितिन चांडक, सचिव प्रतीक झंवर एवं समाजजनों ने नगर के समस्त भक्तों से सांवरिया सेठ के दरबार में दर्शन लाभ लेकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की अपील की है। उक्त जानकारी युवा संगठन मीडिया प्रभारी आयुष भूतड़ा ने दी।
.jpg)
Comments
Post a Comment