आज जबरेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा जाहरवीर गोगादेव जी महाराज का चल समारोह Today the procession of Jaharveer Gogadev Ji Maharaj will start from Jabareshwar temple.
भारत सागर न्यूज/देवास। वाल्मीकि समाज के आराध्य देव जाहरवीर गोगादेव जी महाराज के महापर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल चल समारोह शहर में निकलेगा। चल समारोह अध्यक्ष शुभम रांगवे एवं अमर रांगवे ने बताया कि जाहरवीर गोगादेव जी महाराज का विशाल चल समारोह एबी रोड स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर से आज 27 अगस्त, मंगलवार को शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।
चल समारोह में गोगाजी महाराज का सेहरा, शिव जी की झांकी, राम दरबार की झांकी, ढोल-ताशे, नगाड़े, नासिक ढोल के साथ गोगादेव जी महाराज की पालकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

%20(2).jpg)
Comments
Post a Comment