उफनते नाले को पार कर रहे एक बाईक पर सवार 4 युवक बहे ! Four youths riding a bike were washed away while crossing the swollen drain.



 
भारत सागर न्यूज/देवास। लगातार हो रही बारिश के कारण आसपास के नदी नाले उफान पर हैं और ऐसे में रास्ते पर पुलियाओं से बह रहे रपटों का पानी साक्षात यमराज बनकर तैर रहा है। लेकिन कई घटना हो जाने के बाद भी कई लोग इस आफत को नजरंअदाज कर देते हैं और इसी दौरान उनका सामना यमराज से हो जाता है। 





ताजा मामला Dewas के डबलचौकी रोड अखेपुर के समीप देखने को मिला जहां उफनते नाले को पार करते समय 4 युवक पानी के बहाव में बाईक के साथ बह गये। इसी दौरान युवकों का Video  वहां खडे़ लोगों ने बना लिया। हालांकि पानी में बहने के बाद युवकों ने तैरकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई लेकिन इस क्षेत्र में होने वाली इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। इस पूरे घटनाक्रम में चारों युवक एक ही बाईक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं इसी दौरान पानी के तेज बहाव के कारण बाईक अनियंत्रित होकर रपटे से नीचे युवकों के साथ चली जाती है। प्रशासन भी लगातार इन मामलों में अलर्ट जारी करती है लेकिन कई लोगों के द्वारा इन निर्देशों का पालन नही किया जाता जिसके बाद इस प्रकार की घटनाएं घटित हो जाती है। मामले में फिलहाल किसी जनहानि नही हुई।
 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन