फूलों की लड़ी से सजी पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा भंवरनाथ जी महाराज

  • शाही ठाठ बाट से निकले बाबा भंवरनाथ जी अपनी प्रजा का हाल जानने
  • लोधी समाज के द्वारा निकाली गई बाबा भवरनाथ महाराज की भव्य व ऐतिहासिक सवारी











भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव।भादव मास के अंतर्गत अंतिम सवारी सोमवार को भगवान श्री भंवरनाथ जी महाराज नगर में दर्शन देने आकर्षक श्रृंगार से सुसज्जित पालकी मे होकर सवार नगरवासियो का हाल जानने निकले। बाबा भवरनाथ जी महाराज की पालकी को गुलाब व मोगरे के फूलों से सजाया गया जिसे लोधी समाज के युवाओं द्वारा पालकी को उठाया गया था। बाबा भवरनाथ जी महाराज की शाही सवारी के आगे आगे डीजे, बैंड,आदिवासी नृत्य बंधुओ की टोली, बग्गी पर सवार शंकर पार्वती विराजमान, शेषनाग पर बैठे भोलेनाथ वही आकर्षक का केंद्र भूतो की टोली रही।



 लोगो ने नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर के नगर की रोडो को फुलो से पाट दिया। नगर में विभिन्न जगहो पर सवारी का स्वागतकर पूजा अर्चना की गई। एसबीआई बैंक के समीप नगर के युवाओं द्वारा भांग का वितरण भी किया गया! भादव मास के अंतिम सवारी सोमवार को आज लोधी समाज के तत्वाधान में विशाल भव्य शाही सवारी निकाली गई, जो सवारी भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण से शाम 5:00 बजे से प्रारंभ हुई जो टंकी चौराहा, माली मोहल्ला से होते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर होते हुए एमजी रोड, छोटा हनुमान चौक, टंकी चौराहा होते हुए वापस बाबा भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण पहुंची। यहां पर बाबा की भव्य आरती पूजन कर प्रसादी का वितरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन