राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों सम्पन्न हुआ। संगीत प्रशिक्षक अभिषेक लोधी ने बताया की सेंट्रल इंडिया अकादमी में भारत विकास परिषद के तत्वाधान में विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता को प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल देवास की अभेरी देशपांडे, जानवी सातनकर, रुपाली नागर, सोनाक्षी पाठक, आराध्या राठौर, जेसिका परमार, पूर्वा चावड़ा, आयुषी पटेल ने अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को कांस्य पदक दिलाया। 


संगीत प्रशिक्षक अभिषेक लोधी, देवेश रावत, श्रद्धा शिंदे, व अमीषा पटेल का योगदान रहा। विद्यालय के एजीएम असीबाबू यादाला, बीडीएम माधवी पात्रो, प्राचार्य पी.एस.स्वामी सहित समस्त स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईया एवं शुभकामनाये दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा