निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर पदस्थ श्री भंवर हुए सेवानिवृत्त, समारोह में दी विदाई





भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम में पदस्थ श्री भंवर विगत दिनों सेवानिवृत्त हुए। संपत्ति कर विभाग में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ कुसुमाकर भंवर की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई समारोह स्वर्णकार धर्मशाला में सादगी पूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें नगर निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने श्री भंवर का स्वागत व सम्मान कर विदाई दी। 


                                                                                                                     इस उपलक्ष्य में अनीता सिसोदिया एवं पवन वर्मा द्वारा विदाई भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में उपथित अधिकारी, कर्मचारी एवं स्नेहीजनों ने उपस्थित होकर विदाई समारोह को सफल बनाया। आभार जयसिंह सांगते एवं श्याम सिंह ठाकुर ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा