समयमान वेतन, गृह भत्ता, वर्दी सहित अन्य समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन Health workers gave memorandum regarding time scale salary, house allowance, uniform and other problems.

 


भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश(MadhyaPradesh) लघु वेतन कर्मचारी संघ(Small Wage Employees Union) ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष जगदीश तंवर के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्या बताते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीएचसी (मैदानी) कर्मचारियों(employees) व सिविल हॉस्पिटल(civil hospital) के कर्मचारियों(employees) को समयमान वेतन दो वर्षो से नही मिल रहा है। जिन कर्मचारियों का समयमान वेतन लगा दिया है उनका एरियर बाकी है। जिले के कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीएचसी कर्मचारियों(Community Health Center PHC staff) का एच.आर. विगत 5-7 वर्षों से नही मिला है। 


साथ ही 4 प्रतिशत का डी.ए. का एरियर(arrears) भी बकाया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विगत 3 वर्षों से वर्दी नहीं दी गई है। सिविल हॉस्पिटल(civil hospital) में कुछ कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रशिक्षण अवधी(training period) समाप्त होने पर उन्हे नियमित वेतनमान(pay scale) नहीं दिया जा रहा है। सिविल सर्जन कार्यालय(Civil Surgeon Office) के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्ष 2024 की डी.पी.एफ स्लीप(dpf sleep) नहीं दी गई है। बहुत दिनो से परमार्श दात्री की बैठक नहीं हुई है, जिसे शीघ्र आयोजित करने का कष्ट करे। जिससे कर्मचारियो(employees) की स्थानीय समस्या का हल हो जाये। संघ ने मांग की है कि कर्मचारियों(employees) के हितो को ध्यान में रखते हुऐ समस्या का शीघ्र निदान किया जाए। इस दौरान मुकेश चौधरी, जगदीश चौधरी, शिवाजीराव वाघले, इंदर बोडाने, बनेसिंह राजपूत, कमलेश बरेठा, रामस्वरूप कहार सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन