हाटपिपल्या को विधायक मनोज चौधरी की सौगात,50 बेड सिविल हॉस्पिटल का भूमि पूजन

 


भारत सागर न्यूज/देवास/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। नगर हाटपिपलिया के शासकीय सिविल अस्पताल में आज 15 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर वाले शासकीय सिविल अस्पताल के भूमिपूजन का कार्यक्रम विधायक मनोज चौधरी, नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव व भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता अरुण राठौर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में, नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्भयसिंह तलाया भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष पाटीदार।





        भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह कवड़ीया... जनभागीदारी समिति अध्यक्ष भुजराम जाट, पूर्व मंडी अध्यक्ष महेंद्र यादव, पार्षद राहुल तंवर उपस्थित थे। आपको बता दे की विधायक मनोज चौधरी के प्रयास से बनने वाले इस 50 बिस्तर वाले सिविल हॉस्पिटल हाटपिपलिया के निर्माण से नगर हाटपिपलिया व आसपास के लगभग एक लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इस 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल के भूमि पूजन के बाद नगर व आसपास की जनता में हर्ष का माहौल है...... 





       पत्रकारों से चर्चा में विधायक मनोज चौधरी ने 15 करोड़ की की लागत से बनने वाले हॉस्पिटल के लिए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।