इंटक कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षा की ली शपथ, श्रमिकों के समक्ष प्रस्तुत की कार्ययोजना




भारत सागर न्यूज/देवास। औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंटक कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने झण्डावंदन कर संविधान की रक्षा की शपथ ली। इस दौरान इंटक की कार्य योजना श्रमिकों के समक्ष प्रस्तुत की। इसमें विशेष रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, त्योहारों पर सवैतनिक वेतन, प्रबंधन से दिलाई जाने पर चर्चा की गई। श्रमिकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। इंटक के लाखन सिंह ठाकुर ने 7 सूत्रीय मांग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कई कंपनी के प्रबंधन ने विगत 2 वर्षो से बोनस लंबित रखा हुआ है, जिसे शीघ्र जारी करने, महंगाई भत्ता बढाने, श्रम कानूनो का पूर्ण रूप से पालन कराए जाने, जिन महिला श्रमिकों को कम्पनी से बंद कर दिया गया है, उन्हें वापस रखने, प्रसव अवकाश पर महिलाओं को सवैतनिक अवकाश देने, छटनी रोकी जाने, श्रम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने आदि विषयों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मोंटू दरबार वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जाधव जी, फेडरेशन के मकसूद पठान, कैलाश वर्मा, आनंद सिंह चौहान, राजेंद्र पुरी गोस्वामी, शंकरलाल चौधरी, विपिन दीवान, जयंत रेडरेकर, प्रवीन उघड़े, पंडरी कापसे, विष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, तरुण चौहान, दिनेश गाडवे, लीलाधर जबरिया, मोहनलाल पटेल, राजेंद्र जाधव, खीरेश्वर हार्डिया सहित महिला प्रतिनिधि मंडल, विभिन्न कंपनियों से अन्य श्रमिक साथी उपस्थित थे। संचालन इंटक प्रतिनिधि पंजाब राव काले ने किया एवं आभार इंटक मीडिया प्रभारी मुनीश नामदेव ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया