शिक्षा विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर बनाई हैट्रिक

 


भारत सागर न्यूज/देवास। परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस समारोह की 76 वीं वर्षगांठ पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित एवं चलित झांकियों में शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्र की झाँकी ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर हैट्रिक बनाने की उपलब्धि प्राप्त की। 



          देवास बीआरसी एवं किशोर वर्मा के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष जिला परियोजना समन्वयक डॉ राजेंद्र सक्सेना के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा समग्र शिक्षा से विकास एवं उपलब्धियां थीम पर प्रदर्शित चलित झांकी में शासन द्वारा स्कूलों में संचालित संगीतमय स्कूल बैंड, निशुल्क गणवेश, निशुल्क पाठ्य-पुस्तक, निशुल्क साइकिल, आत्मरक्षा प्रशिक्षण नवभारत साक्षरता कार्यक्रम सहित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षण, एफ एल एन अंतर्गत संचालित गतिविधियां, दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित संसाधन कक्ष की गतिविधियां एवं समग्र शिक्षा जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के माध्यम से जिले में प्राप्त उपलब्धियां अंतर्गत मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल अभियान के लिए स्कांच सिल्वर अवार्ड -2024 एवं नवाचार अंतर्गत नि:शुल्क संचालित कोडिंग फांर एवरीवन अभियान के लिए नेक्सस आँफ गुड अवार्ड को प्रदर्शित किया गया था। झांकी निर्माण में नोडल अधिकारी उपयंत्री योगेश रोजस्कर, गिरधर त्रिवेदी, समन्वयक बीआरसी किशोर वर्मा, एपीसी मुकेश निगम, रेणु गुप्ता, शैफाली जोशी, शैलेश पाटीदार, आशीष परिहार, अनिल वर्मा, सुरेश ठाकुर, अंजना तिवारी, अंकित वर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा। 



                                                 लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला शिक्षा केन्द्र की झांकी की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया