मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे, स्थानीय कार्यक्रमों में हुए शामिल

  • शहर अध्यक्ष का सम्मान किया, महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन भी किया




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मामध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह उज्जैन पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। नागझिरी स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के सम्मान समारोह में भाग लिया।

                 डॉ. यादव ने संजय अग्रवाल को पदभार ग्रहण कराते हुए कहा, कि भाजपा एक परिवार है और हमें सभी को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाना है। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की प्रेरणा दी।


सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारी पर जोर-


मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु पवित्र क्षिप्रा नदी के प्रवाहमान जल में स्नान करेंगे। इसके लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना का भूमि पूजन आज किया जा रहा है। यह परियोजना उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा