किराएदार ने दुष्कर्म करने के बाद वृद्धा को गला घोंटकर मारा, कटे हुए नाखूनों से आरोपी तक पहुंची पुलिस..



भारत सागर न्यूज/खंडवा। 70 वर्षीय वृद्धा का हत्यारा किरायेदार का बेटा ही निकला। किरायेदार के बेटे शैलेंद्र सिंह ने वृद्धा को घर में अकेली पाकर साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने गला घोटकर हत्या कर दी। जांच में वृद्धा के गले पर नाखूनों के निशान थे। पुलिस को इसी से हत्या की आशंका हुई थी।



आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या के बाद अपने नाखून काटकर घर के ही डस्टबिन में डाल दिए। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए साक्ष्य मिटाने के पूरा प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल ट्रेसिंग पर डाल दिया। लोकेशन बड़वानी में मिली। महाराष्ट्र भागने से पहले ही बड़वानी पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।  उधर, पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म की मौखिक रूप से पुष्टि विशेषज्ञ पैनल ने भी कर दी है

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा