मुर्शिदाबाद हिंसा पर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग।

-समस्त हिन्दू संगठनों ने रैली निकालकर जताया विरोध



भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर आज नागदा में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया और हिंसा की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। 



विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित समस्त  हिंदू संगठनों ने नागदा  में विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बंगाल में वक्फ कानून के विरोध की आड़ में व्यापक हिंसा की जा रही है। 



हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और राष्ट्रविरोधी व हिंदू विरोधी तत्व खुलेआम अपने षड्यंत्रों को अंजाम दे रहे हैं। ज्ञापन में ममता सरकार पर भारत के संघीय ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। 




उन्होंने मांग की कि मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच NIA से करवाई जाए, दोषियों को सख्त सजा दी जाए, कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपा जाए और बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से निष्कासित किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन