हॉटपिपलिया को जल्द ही मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति ! S.P. और विधायक ने किया निरीक्षण।



भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या (संजू सिसोदिया) । हाटपीपल्या में लगने वाली बार-बार ट्रैफिक जाम की परेशानी से बचाने के लिए एक कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिला पुलिस अधीक्षक और विधायक ने आज नगर के मेन रोडो का निरीक्षण किया,जिससे बार-बार होने वाली ट्रैफिक जाम की परेशानी का अस्थाई और स्थाई हल निकाला जा सके! 



विधायक मनोज चौधरी ने बताया कि देवगढ़ चौराहे से देवगढ़ रोड के बीच और देवगढ़ चौराहे से बस स्टैंड तक डिवाइडर की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान से चर्चा हुई और जम के लिए स्थाई हल निकालने के लिए योजना बनाई जा रही है जिससे नगर वासियों को हमेशा के लिए ट्रेफिक जाम से मुक्ति मिल सके!



वही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर से बात करने पर उन्होंने बताया कि जो भी दिशा निर्देश विधायक जी और एसपी साहब के द्वारा दिए जाएंगे उनका अनुपालन हमारे द्वारा ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए किया जाएगा!



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन