देवास के विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र में कियोस्क संचालक से 6.30 लाख रुपए की बड़ी लूट!



देवास के विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। कियोस्क संचालक अपनी दुकान बंद कर बैग में रखी करीब 6.30 लाख रुपए की रकम लेकर जा रहे थे, तभी दो बाइक सवारों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया और रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का हुलिया लगभग स्पष्ट हो चुका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन