जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस द्वारा बनाया गया अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस स्थापना दिवस

 प्रेस नोट।

- मानवता को जीवित रखना विषय पर संगोष्ठी,शीतल जल सेवा,पशु पक्षियों के लिए सकोरे एवं स्वच्छता कर मनाया।



भारत सागर न्यूज/गुना। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर  जूनियर रेडक्रॉस अध्यक्ष चंद्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक राजेश गोयल के मार्गदर्शन में 8 मई को जिला जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण केंद्र पर राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जारी थीम मानवता को जीवित रखना के अन्तर्गत जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस दल के साथ सामाजिक गतिविधियों का कार्य किया गया। 



जिसमें मानवता को जीवित रखना विषय पर  संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती एवं हेनरी ड्यूनोट के पर माल्यार्पण कर काउन्सलर जितेंद्र ब्रह्मभट्ट, श्रीमती वंदना शर्मा एवं लक्ष्मी नारायण साहू द्वारा किया गया। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने बताया कि जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस के स्वयं सेवक सदैव मानवता की सेवा के लिए तैयार रहते है।स्वस्थ सेवा और मित्रता के भाव लेकर कार्य करते रहते है। यूथ रेडक्रॉस की प्रियंका धाकड़ द्वारा सी पी आर और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया गया और इसको करके दिखाया।



संगोष्ठी के उपरांत राहगीर के लिए शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया।इसके बाद सेवा भारती द्वारा संचालित आनंद धाम वरिष्ठजन सेवा केन्द्र पर जाकर श्रमदान कर स्वच्छता का सेवा कार्य किया एवं वरिष्ठ जनों के साथ चर्चा कर भजन कीर्तन किया।इस वर्ष की थीम मानवता को जीवित रखना के अन्तर्गत पशु पक्षियों के लिए सकोरे रखे। माननीय कलेक्टर महोदय पदेन अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस को जिला रेडक्रॉस भवन में यूथ रेडक्रॉस काउन्सलर जितेंद्र ब्रह्मभट्ट द्वारा रेडक्रॉस का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। जिला रेडक्रॉस भवन में प्रियंका धाकड़ को एवं यूथ रेडक्रॉस को रक्तदान हेतु प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 



उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रताप नारायण मिश्रा जिला संगठन एवं जितेंद्र ब्रह्मभट्ट काउन्सलर यूथ रेडक्रॉस,लक्ष्मी नारायण साहू जिला काउंसलर द्वारा किया गया।इस अवसर पर यूथ रेडक्रॉस के सौरभ बैरागी,आदर्श कुमार प्रजापति, शारदा धाकड़,शिव कुमार,अभय रजक, प्रताप रजक साथ ही कन्या कैण्ट,एम एल वी, उत्कृष्ट अन्य विद्यालय के जूनियर रेडक्रॉस के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !