महिला के अंधे कत्ल का खुलासा,,,बेटे ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या,,,, बेटा गिरफ्तार प्रेमी हुआ फरार....!




भारत सागर न्यूज उज्जैन ( संजय शर्मा )। पुलिस ने उन्हेल थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। हत्यारा महिला का बेटा निकला जिसने अपने रिश्तेदार भाई और मां के प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कों अंजाम दिया था। पुलिस ने बेटे को गिरफतार कर लिया। जबकि दो आरोपी फिलहाल फरार है।




उन्हेल पुलिस ने 27 मई को नवादा गांव में एक कुएं से एक अज्ञात महिला की लाश बरामद की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। 




आज पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की पहचान होने के बाद पता चला कि हत्या के बाद से उसका बेटा फरार है और मोबाइल भी बंद आ रहा है। 


पुलिस ने खबर मिलने के बाद बेटे को गिरफतार कर लिया। जिसने पूछताछ में अपने मामा के बेटे और मां के प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। 



एसपी ने बताया कि हत्या चरित्र संदेह को लेकर की गई थी। फिलहाल दो आरोपी फरार है जिनकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। 


एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन