पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस हिरासत में दोनों




भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। उज्जैन, के  नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक गर्भवती पत्नी ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।





जावरा निवासी हंसा पिपावद की शादी 14 साल पहले नागदा निवासी सुरेंद्र सिंह पिपावद, पिता कालू सिंह, से हुई थी। वर्तमान में यह दंपत्ति फ्रीगंज, उज्जैन में रहता है। हंसा के दो बच्चे हैं और वह वर्तमान में गर्भवती भी है।




हंसा ने बताया कि सुरेंद्र अवैध संबंध में किसी युवती के साथ हैं। पहले भी हंसा ने सुरेंद्र को रंगे हाथ पकड़ा था, तब सुरेंद्र ने माफी मांगकर भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया था। हंसा ने उसकी गलती को माफ कर दिया था।


हालांकि, कुछ महीनों से सुरेंद्र रात-रात भर ढाबे के काम के बहाने घर से बाहर रहने लगा। संदेह होने पर हंसा ने रेकी की और पाया कि सुरेंद्र महाकाल वाणिज्य केंद्र के समीप एक घर में युवती के साथ रह रहा था। 



रविवार को हंसा ने फिर से सुरेंद्र को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।



हंसा ने सुरेंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि सुरेंद्र ने अपनी सैलून की दुकान बेचकर सारा पैसा प्रेमिका पर खर्च कर दिया, 


जिससे वह और उसके बच्चे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। हंसा ने कहा, "सुरेंद्र अय्याशी में लिप्त है, जबकि मैं और मेरे बच्चे पैसे के लिए मोहताज हो गए हैं।"


नानाखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा