भारत की सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई का योगदान महत्वपूर्ण - गोपी कृष्णा नेमा



भारत सागर न्यूज/उज्जैन। उज्जैन अहिल्याबाई होल्कर को पुण्य श्लोका लोकमाता एवं देवी जैसी उपाधियों से उनकी न्याय प्रियता के कारण  जाना जाता है देवी अहिल्याबाई ने धर्म जाति और लिंग से ऊपर उठकर न्याय सेवा और कल्याण को सर्वोपरि माना भारत की संस्कृति चेतना और धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान के लिए भी लोकमाता अहिल्याबाई का योगदान महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है 



उपरोक्त विचार भाजपा उज्जैन द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई की 320 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पूर्व विधायक गोपी कृष्णा नेमा ने व्यक्त किये । नीमा ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सुशासन महिला सशक्तिकरण सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के लिए जाना जाता है



नेमा ने लोक माता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन से ही उनमें भगवान श्री शिव के प्रति गहरी भक्ति और आस्था रही नर्मदा तट की सुरक्षा उपजाऊ भूमि और आध्यात्मिक महत्व के कारण ही उन्होंने महेश्वर को अपनी राजधानी बनाया भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ में लोकमाता अहिल्याबाई की न्याय प्रियता पर चर्चा करते हुए 



कहा कि गोहद युद्ध में बिना किसी बाहरी सहायता के अपनी रणनीति के दम पर उन्होंने युद्ध जीता भानपुरा में अपनी तोप फैक्ट्री स्थापित की इसके अलावा उन्होंने इंदौर को एक समृद्ध एवं व्यापारिक केंद्र भी बनाया धाकड़ ने कहा 



कि मुगलों द्वारा तोड़े गए देश के कई मंदिरों का उन्होंने पुनरुत्थान भी करवाया उन्होंने कुशवर्त घाट बनवाया जहां सभी जाति के लोगों को पूजा करने की अनुमति थी अपने आगे कहा कि लगभग 16 करोड़ की निजी संपत्ति से उन्होंने चार धाम सप्तपुरी और देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का निर्माण और पुनरुत्थान भी करवाया। 



इस अवसर पर संगठन द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन अतिथियों ओर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। 



भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित उपरोक्त संगोष्ठी में जिले भर की सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष जनपद जिला पंचायत अध्यक्ष कमलाकुंवर देवडा जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह अमरपुरा नागदा नगर पालिका 



अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओमप्रकाश गेहलोत के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भाजपा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता रघुवंशी ने किया आभार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी ने व्यक्त किया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कैलाश बोडाना ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन