Posts

Showing posts from June, 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने माँ क्षिप्रा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान

Image
-1 से 3 जून तक प्रतिदिन प्रातः: 6 से 9 बजे तक चलाया जा रहा अभियान भारत सागर न्यूज देवास।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवास द्वारा ग्राम गंगर्दी में पुण्य सलीला माँ क्षिप्रा नदी श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रदेश सहित जिलेभर में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है।   विभाग के प्लम्बर रमेश चंद्र मालवीय ने बताया कि अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य जोरो पर चल रहा है। इसी कड़ी में व्यापक स्तर पर माँ क्षिप्रा नदी का सफाई कार्य भी चल रहा है।  जिसके तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा विकासखंड देवास के ग्राम गंगर्दी में माँ क्षिप्रा नदी पर साफ-सफाई कर गंदगी को बाहर किया।  दिनांक 1 जून से 3 जून तक प्रातः: 6 से 9 बजे तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री अमित सिंह नेतृत्व में विभाग के सहायक यंत्रीगण, उपयंत्रीगण, जिला समन्वयक,  जिला फैसिलिटेटर, पी.एम.यू. स्टाफ, विकासखंड समन्वयक तथा विभाग के स्थाई कर्मी/कर्मचारियों द्वारा क्षिप्रा नदी के तट...

ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन का होगा वार्षिक आयोजन.....

Image
- ज्वैलरी एग्जिबिशन एवं परंपरागत आभूषणों के फैशन शो का होगा आयोजन भारत सागर न्यूज/देवास ।  ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष संजय जैन एवं महासचिव संतोष सराफ के मार्गदर्शन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 21 और 22 जून को आयोजित होगा। देवास अध्यक्ष दिलीप चौधरी एवं सचिव ऋषि सोनी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में देवास के साथ-साथ प्रदेश समस्त जिलों से व्यापारियों को आमंत्रित किया जा रहा है।  बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछली बार से ज्यादा लगभग 1000 व्यापारियों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार मुख्य विषय जो हर वर्ष की तरह एजेंडा में शामिल किए गए है। उसमें मुख्य रूप से इस बार मप्र में पहली बार ज्वैलरी एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है एवं परंपरागत आभूषणों का फैशन शो भी किया जाएगा। इसके साथ 22 जून की मुख्य बैठक में प्रदेश में ज्वेलरी उद्योग के आयात निर्यात की संभावनाओं को यथार्थ में उतरना और प्रदेश के लगभग सभी जिले से चुनिंदा व्यापारियों का चयन कर उन्हें आयात निर्यात का लाइसेंस प्रक्रिया कस्टम का परमिशन एवं इसके तौर तरीके से पूर्णत: अवगत...

संघ शिक्षा वर्ग प्रकट कार्यक्रम का अंतिम दिन

Image
 - संघ द्वारा परेड का आयोजन और पौधे वितरित किए          - खाचरोद में पंद्रह दिन से चल रहे संघ शिक्षा वर्ग के प्रकट कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यक्रम  में पहुंचे मुख्य वक्ता ने कहा कि.. भारत सागर न्यूज/खाचरोद। संगठन की 100 वर्ष की यह यात्रा संगठन नहीं अपितु विचार कि यात्रा है और जैसे विचार की शक्ति समाज में बड़ी है,वैसे ही हिंदू समाज का आत्मविश्वास बढा है, डॉक्टर हेडगेवार जी एक साधारण व्यक्ति थे उस समय उनको जानने वालों मे कोई नहीं था पर आज भारत में किसी का विचार है तो वह डॉक्टर हेडगेवार जी का विचार है,भारत हिंदू राष्ट्र है इतनी प्रखरता से कहने वाले वह पहले व्यक्ति थे हजार वर्ष की गुलामी इसलिए क्यों क्योंकि राष्ट्र दुर्बल था राष्ट्र दुर्बल था इसलिए समाज दुर्बलता और समस्या का उपाय शक्ति है सबल बनना है, तो शक्ति संगठन से ही है,इसलिए हिंदू समाज का संगठन आवश्यक है, डॉक्टर हेडगेवार ने हिंदू समाज को सामाजिक अस्मिता दी और सामूहिकता से जीवन जीने का संस्कार दिया,   जैसे हमारा संविधान कहता है, कि समता,स्वतंत्रता, बंधुता, सामाजिक न्याय अगर यह चाहिए तो ये संकल्प...

हाटपीपल्या में लगभग 60 करोड़ रुपए लागत के 20 कार्यों का भूमिपूजन एवं 130 करोड़ रुपए लागत के 65 कार्यों का लोकार्पण हुआ

Image
भारत सागर न्यूज/देवास(संजू सिसोदिया)। मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपीपल्या क्षेत्र को नागरिकों को पेयजल उपलब्ध होगा, वहीं किसानों को भी सिंचाई की सुविधा मिलेगी। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हाटपीपल्या में विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज हाटपीपल्या में लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत के 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लगभग 130 करोड़ रुपए की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले का मक्सी, धार का धार एवं बदनावर को मेट्रोपोलियन झोन बनाया गया है, जिससे विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन नहीं बेचना। मां नर्मदा के माध्यम से क्षेत्र की वर्षों पुरानी प्यास बुझाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा का जल शुद्ध है। हमारे यहां केवल मां नर्मदा की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया जाता है। प्रदेश में वर्ष 2003 तक कुल 7लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, जो बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हो गई है। उन्...

उज्जैन में चाकूबाजी में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )। उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित लोहे के पुल इलाके में शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहिन पिता नादिन (उम्र 27 वर्ष), निवासी कसाईवाड़ा, लोहे का पुल के रूप में हुई है। मोहिन तोपखाना क्षेत्र में जूते-चप्पल की दुकान चलाता था और दो मासूम बच्चों का पिता था। मोहिन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी छाती में गहरा घाव हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि चाकू का वार फेफड़ों तक पहुंच गया था। अधिक खून बहने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन टीम गठित कीं और महज 3 घंटे में आरोपी अद्दा उर्फ फुरकान को चिंतामण रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादी-विवाह में घोड़ी लगाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के बीच पुराना विवाद था, जिसकी परिणति इस हत्या में हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसमें हमले की पूरी घटना कैद है। फुटेज में साफ नजर आता है कि किस तरह दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अब आरो...

🏃♂️ जिला बदर बदमाश की फिल्मी स्टाइल की गिरफ्तारी!

Image
 📢 नागदा ब्रेकिंग 🏃नाले की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने दिखाया दम — 10 मिनट में किया ढेर,,,, भारत सागर न्यूज/नागदा, उज्जैन/ 01 जून 2025/ सुबह 10:30 बजे।  थाना नागदा की पुलिस ने एक जबरदस्त कार्रवाई कर एक जिले से निष्कासित (District Externed) अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। घटना किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी — आरोपी भंवर ऊर्फ भंवरलाल बागरी (36), ग्राम रोहलखुर्द निवासी, जिला बदर आदेश की धज्जियां उड़ाकर चोरी-छुपे अपने गांव लौट आया था। 💡 कैसे मिली खबर? 01 जून को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी अपने घर पर मौजूद है। बीट प्रभारी सोमसिंह भदौरिया (प्र.आर. 1247) ने फुर्ती दिखाते हुए आरक्षक सौरभ सिंह को साथ लिया और गवाहों  को लेकर गांव में घेराबंदी की। 🎯 स्कूल के पास किया ट्रैप... गांव के करमदी रोड स्थित स्कूल के पास पुलिस ने रणनीति बनाकर आड़ में छिपकर निगरानी शुरू की। कुछ ही देर में भंवरलाल पैदल नई आबादी की ओर से आते दिखा। पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। 🏃♂️ आरोपी ने भागने की कोशिश की — नाले की तरफ दौड़ा, लेकिन... पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी की। भंवर भागा —...

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन

Image
  प्रेस नोट   - रामघाट क्षेत्र में आरफ्लाय इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुतिकरण भारत सागर न्यूज/उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियों के अंतर्गत आज दिनांक 30 मई 2025 को उज्जैन पुलिस अधीक्षक, द्वारा रामघाट क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का निरीक्षण किया गया।  इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  मयूर खेंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक राहुल देशमुख एवं अतिरिक्त भी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर चेन्नई स्थित ड्रोन निर्माता कंपनी आरफ्लाय इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उनके अत्याधुनिक ड्रोन प्लेटफॉर्म जैसे Rfly Micro का प्रदर्शन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि कर्नल गगन (सेवानिवृत्त) एवं उनकी टीम ने पुलिस अधीक्षक को ड्रोन की क्षमताओं एवं उनके प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ड्रोन तकनीक का उपयोग सिंहस्थ 2028 जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में निम्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु प्रस्तावित है। ड्रोन तकनीक के संभावित उपयोग :- 1. भीड़ नियंत्रण  • भीड़ के मूवमेंट की रीयल टाइम निगरानी। • अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्रों की तत्काल पहचान व बल की तैनाती। 2. याताया...

राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर फतहगढ घाट से अवैध रेत परिवहन पर 10 ट्रेक्टर जप्त किये।

Image
  जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 31 मई  2025 / कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में  अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, भण्डारण तथा ओव्हरलोड पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।   इसी कड़ी में सतवास के फतहगढ घाट में राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही कर अवैध रेत परिवहन पर 10 ट्रैक्टर जप्त किये गये।   जप्त सभी 10 ट्रैक्टरों को थाना सतवास में खड़ा कराया गया तथा माइनिंग एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।  जिले में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, भण्डारण तथा ओव्हरलोड कार्यवाही पर लगातार जारी रहेगी।

उज्जैन में आयुध एवं विस्फोटक अधिनियम पर एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन....

Image
- 45 अधिकारियों ने लिया भाग, विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान भारत सागर न्यूज/उज्जैन, 31 मई 2025 । पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में आज आयुध अधिनियम एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम विषय पर एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  यह प्रशिक्षण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल राजा बाबू सिंह के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीएस उज्जैन सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में उज्जैन जोन के कार्यपालिक दंडाधिकारी, लोक अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों सहित कुल 45 अधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विस्फोटक एवं आयुध अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, समयबद्ध अभियोजन एवं न्यायिक निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा भदौरिया ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा 'राजेन्द्र सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य' प्रकरण में दिए गए निर्देशों के आलोक में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, ताकि अवैध हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटकों के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्...