तीन दशक बाद त्रिलोक नगर में चुनावी हलचल, रहवासी संघ को मिली जीत....!

 

32 साल बाद त्रिलोक नगर सहकारी संस्था में लोकतांत्रिक बदलाव, नरेंद्र दाडंगे बने नए अध्यक्ष। 




भारत सागर न्यूज/देवास। त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित में 32 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सोमवार, 16 जून को संपन्न हुए। इस ऐतिहासिक चुनाव में त्रिलोक नगर रहवासी संघ के उम्मीदवार नरेंद्र दाडंगे ने पूर्व अध्यक्ष मुकेश रावत को मात्र 1 वोट के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। इस चुनाव के साथ ही संस्था पर वर्षों से चला आ रहा पूर्व अध्यक्ष टी.पी. तिवारी का वर्चस्व समाप्त हो गया। संस्था के चुनाव शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कार्यालय, त्रिलोक नगर (इटावा) में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी आनंद खत्री, संस्था के प्रशासक जोवाकिम कुजूर, तथा पर्यवेक्षक जगदीश खींची और मयंक रावत की देखरेख में शांतिपूर्वक आयोजित की गई।




कुल 11 संचालकों ने मतदान किया, जिनमें से 6 मत नरेंद्र दाडंगे को मिले जबकि 5 मत मुकेश रावत के पक्ष में पड़े। इस तरह 1 वोट के मामूली अंतर से नरेंद्र दाडंगे विजयी घोषित हुए। 


संयोजक अनिल सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व अध्यक्ष मुकेश रावत को आर्थिक अनियमितताओं के चलते सहकारिता उपायुक्त परमानंद मोड़रिया द्वारा पद से हटाया गया था, जिसके बाद यह चुनाव कराना अनिवार्य हो गया।




इस चुनाव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी अहम रही। विधायक श्री मति गायत्री राजे पवार के नेतृत्व और क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता से पूरी की गई। रहवासी संघ और संचालक मंडल ने इस सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार जताया। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र दाडंगे ने कहा कि वह संस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर संस्था को एक नई दिशा देने का संकल्प दोहराया।





इस अवसर पर संचालक मंडल के सदस्य संतोष जोशी, उत्तम राव चढोकर, गणेश पवार, सुनंदा भोले, उर्मिला व्यास, प्रकाश सालुनके, पीयुष जोशी, सुधीर सालुनके और मौर्या जी समेत कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ह चुनाव त्रिलोक नगर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के पुनर्जीवन का प्रतीक माना जा रहा है, जिससे रहवासियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा