दिलीप सिंह जाधव सर्वानुमति से संस्था देववासिनी के अध्यक्ष मनोनीत...




भारत सागर न्यूज/देवास। किशोरावस्था से ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं हिन्दुत्व के विचारों से जुड़े हुए देवास के प्रसिद्ध इतिहासकार,संशोधक दिलीप सिंह जाधव को सर्वानुमति से संस्था देववासिनी के अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जाधव  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पालक कार्यकर्ता रहे है। 



मध्यप्रदेश में विद्यार्थी परिषद की जड़ों को सींचकर, उसकी शाखाओं के रुप में असंख्य कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाले संगठन मंत्री स्वर्गीय सालिगराम जी तोमर के समय से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े रहे है। 



चंद्रशेखर आजाद स्मृति समिति के संयोजक,  कृष्णजीराव पवार महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के अध्यक्षीय नेतृत्व में संस्था देववासिनी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी गतिविधियां नई ऊंचाइयों को छूएगी। 




सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित एक वृहद बैठक में इस विश्वास एवं मनोकामना के साथ संस्था देववासिनी के संरक्षक सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अध्यक्ष के रूप में  दिलीप सिंह जाधव  के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। 




यह जानकारी देते हुए संस्था सदस्य शेखर कौशल ने बताया कि संरक्षक सांसद सोलंकी ने मुंह मीठा कराते हुए कहा कि दिलीप सिंह जाधव  के अध्यक्षिय नेतृत्व में सभी को कुछ नया सिखने को मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित सदस्य  महेश चौहान, शंभू अग्रवाल, मनीष जैन, मीतेश रघुवंशी, नीरज चौहान, दुर्गेश खिंची, भोजराज सिंह ठाकुर, जयंत जैन, शुभम जाधव, जयेश पडियार, 




प्रवीण वर्मा, अजय तोमर, लकी मक्कड़, पंकज सोनी, खिलेश शिंदे, बिट्टू शर्मा, रोहित शर्मा, कमल शर्मा, अशीष दवे, कृष्ण पटवा, मोहन श्रीवास, कुणाल चौधरी, अनुज शर्मा, शुभम सवनेर, दीपेश शर्मा, वैदिक जैन ने  दिलीप सिंह  जाधव  का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए संस्था देववासिनी का अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाईयां दी । 


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

करनावद में शौचालय योजना में बड़ा घोटाला, पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप....!