कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की पसंद का होगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पूरी ताकत के साथ लड़ने वाला होगा....!




भारत सागर न्यूज/आष्टा।  संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक एवं जिला अध्यक्ष के लिए राय सुमारी करने के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विल्ला प्रसाद प्रदेश पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, जयश्री, हरीकरण, पवन पटेल ने आज स्थानीय साहू गार्डन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया।  




और उसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की और यहां जाना कि अगला सीहोर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होना चाहिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी ऑब्जर्वर विल्ला प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने यह तय किया है कि अब जिला कांग्रेस का अध्यक्ष उस जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर नियुक्त होगा और इसके साथ ही जिला अध्यक्ष को महत्वपूर्ण अधिकार दिए जाएंगे जिला अध्यक्ष की नियुक्ति में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि संबंधित व्यक्ति विचारधारा के लिए कितना मजबूती से लड़ता है ,




और विपक्ष की भूमिका निभाने के साथ सभी लोगों को साथ लेकर चल सके प्रदेश कांग्रेस के ऑब्जर्वर नरेंद्र नाहटा ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी मजबूत है बस हम सबको हमारे नेता राहुल गांधी जी की तरह दृढ़ संकल्पित होकर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करेंगे तो निश्चित तौर से कांग्रेस मजबूत होकर प्रदेश में दोबारा आएंगी   उपरोक्त अवसर पर प्रदेश ऑब्जर्वर जयश्री हरीकरण एवं पवन पटेल ने भी संबोधित किया उपरोक्त महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती,सहप्रभारी दिनेश मेघानी,अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर,प्रदेश समिति सदस्य कैलाश परमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर,




जितेंद्र शोभाखेड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आष्टा, महेश मुंडीखेड़ी ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,जाहिद गुड्डू नगर कांग्रेस अध्यक्ष आष्टा,कमल सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य,एन एस यू आईं जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर,जिला संगठन मंत्री गणेश तिवारी, आदिवासी विकास परिषद  जिला अध्यक्ष सुनील कटारा की उपस्थिति में संपन्न हुई उपरोक्त अवसर पर सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी उपस्थित थे सबने बड़े उत्साह के साथ अपनी राय रखी और साथ में स्नेहभोज किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

करनावद में शौचालय योजना में बड़ा घोटाला, पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप....!