लंबे समय से सक्रिय इंदर डोरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने देवास जिला अध्यक्ष!







भारत सागर न्यूज/देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राजनीतिक संगठन आजाद समाज पार्टी (कां) ने लंबे समय बाद देवास जिले में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए एक नई ऊर्जा का संचार किया है। पार्टी ने पुराने और समर्पित कार्यकर्ता इंदर डोरिया को देवास जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डोरिया सामाजिक न्याय की दिशा में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।




यह नियुक्ति भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी (कां) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह की सहमति और आसपा संभाग अध्यक्ष प्रभलाल मांडोर की अनुशंसा पर की गई है। प्रदेश अध्यक्ष संत्येंद्र विद्रोही ने इस नियुक्ति पर अपनी अंतिम स्वीकृति देते हुए इंदर डोरिया को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।





इंदर डोरिया लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वे समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते आए हैं और भीम आर्मी से जुड़े रहते हुए विभिन्न आंदोलनों में भी भागीदारी निभा चुके हैं।





उनकी नियुक्ति पर जिले और प्रदेश भर के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि डोरिया की नेतृत्व क्षमता से देवास जिले में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन