देवास की बेटियों ने पेंचक सिलाट वूमेंस लीग में जीता स्वर्ण, दिखाया अद्भुत साहस!
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले में महिला खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास और परिश्रम का नज़ारा अस्मिता पेंचक सिलाट वूमेंस लीग में देखने को मिला, जो 12 व 13 जुलाई को इंदौर स्थित चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में देवास की प्रतिभावान खिलाडिय़ों ने कई स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी संध्या राय (महिला सुरक्षा शाखा, इंदौर) रहीं।
साथ ही कार्यक्रम में डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव (प्राचार्य, सीडीजीआई), डॉक्टर सुहास दांडे, पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के महासचिव अभय श्रीवास, मिश्रीलाल केलवा (आर्मी रिटायर्ड), एवं जमील खान (स्पोर्ट्स इंचार्ज, सीडीजीआई) उपस्थित थे।
13 जुलाई को समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीमती गीता शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर सुभाष जिराती एवं मुरली मस्कारा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडी देवास की बेटियों ने टूंगल, सोलो, गंडा, रेगु, टैंडिंग (फाइट) और मैकेन इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य विजेताओं में सीनियर टूंगल: भूमिका जैन (स्वर्ण), दिशा रेड्डी (रजत), सब जूनियर टूंगल: यार्निका वर्मा (कांस्य), सोलो सीनियर: दिशा रेड्डी (स्वर्ण), जूनियर सोलो: वैष्णवी झाला (स्वर्ण), सब जूनियर सोलो: अर्शी सोमानी (स्वर्ण), गांडा सीनियर: दिशा रेड्डी, जागृति योगी (स्वर्ण), गांडा जूनियर: वैष्णवी सूर्यवंशी, वैष्णवी झाला (स्वर्ण), खुशी कौशल, प्रतिज्ञा अग्रवाल (रजत), गांडा सब जूनियर: यार्निका वर्मा,
अर्शी सोमानी (स्वर्ण), रेगु जूनियर: जान्हवी सरकार, खुशी कौशल, राधिका मौर्य (स्वर्ण), टैंडिंग सब जूनियर: यार्निका वर्मा (स्वर्ण), अर्शी सोमानी (रजत), प्री-टीन: ग्रहिता वर्मा (स्वर्ण), सान्वि व्यास (रजत), यशस्वी चौहान (कांस्य), मैकेन: अनिका त्रिपाठी (स्वर्ण), जूनियर टैंडिंग: वैष्णवी झाला, वैष्णवी सूर्यवंशी, प्रतिज्ञा अग्रवाल, खुशी कौशल, जान्हवी सरकार (स्वर्ण), सीनियर टैंडिंग: जागृति योगी, लक्ष्मी मालवीय, महिमा पटेल (स्वर्ण), तनीक्षा सरकार (रजत), रजत विजेता: दिशा कारपेंटर, हर्षिता पाटणकर (जूनियर),
कांस्य विजेता: राधिका मौर्य (सीनियर), हिमांशी कारपे, त्रिशा चावड़ा, सौम्या पंवार (जूनियर) आदि। प्रतियोगिता में नेत्र त्रिपाठी, खुशी चौधरी, सोनल मालवीय, कृपंशा शर्मा, यशस्वी गुप्ता, मनस्वी नागोरिया, स्वस्तिका चौधरी, धनवी विश्वकर्मा, हेमलता विश्वकर्मा, वैष्णवी चौहान, आरजू बड़ोदिया, निमिषा जोधिया, प्रतिष्ठा ठाकुर, गजल मोदी, उर्वशी प्रजापति, माही कुमावत, भूमिका शर्मा, इच्छा गहलोत, प्रतिभा राठौर, भूमिका फुलवारे, अदिति टेपन आदि खिलाडिय़ों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वही अमन रेतोलिया, हर्ष जायसवाल, अंशु पटेल, भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, लक्ष्मी मालवीय निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन पर विधायक गायत्री राजे पंवार, विक्रम सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राय सिंह सेंधव, खेल व युवा कल्याण विभाग भोपाल के बी.एस. यादव, देवास के पूर्व खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, प्राचार्य सुधीर सोमानी, अशोक साहू, समाजसेवी प्रमोद डोंगलिया, सहसचिव हितेंद्र दांडे एवं सभी कोच व पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।
Comments
Post a Comment