बिलावली स्कूल के जर्जर कमरे कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं तोड़े गए, स्कूल में मंडरा रहा खतरा....!




भारत सागर न्यूज/देवास। बिलावली स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में दो जर्जर कमरे वर्षों से खतरे का प्रतीक बने हुए हैं। कलेक्टर द्वारा इन कमरों को कंडम(जर्जर) घोषित किए जाने के बाद भी इन्हें अब तक ध्वस्त नहीं किया गया है, जिससे विद्यालय परिसर में हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। 




सामाजिक कार्यकर्ता और प्रेमनगर पार्ट-2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय की कक्षाएं अन्य सुरक्षित कमरों में संचालित की जा रही हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं को इन खतरनाक कमरों के पास से होकर गुजरना पड़ता है, 




जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।गोपाल अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कई बार कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को आवेदन देकर इन जर्जर भवनों को गिराने की मांग की है, 




लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह मामला नगर निगम देवास में लंबे समय से लंबित पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी -


कि यदि समय रहते इन खतरनाक कमरों को नहीं हटाया गया तो किसी भी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 




अग्रवाल ने प्रशासन से अपील की है कि इन खतरनाक कमरों को तत्काल गिराकर विद्यालय में नए कक्षों का निर्माण किया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वे निडर होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन