रामाश्रय में विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न, हजारों ने कराया उपचार..

- मोतियाबिंद व लेंस प्रत्यारोपण के मरीज हुए चयनित, निशुल्क ऑपरेशन के लिए मक्सी भेजा




भारत सागर न्यूज/देवास। सेठ जीतमल कमलाबाई अग्रवाल परमार्थिक ट्रस्ट द्वारा बिलावली के समीप रामाश्रय परिसर में स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का निशुल्क आयोजन रविवार को किया गया।




स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न शारीरिक समस्याओं से ग्रस्त लोगों ने अपना परीक्षण व उपचार करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ट्रस्ट के संस्थापक रमेश कुमार अग्रवाल ने किया। 




मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी के लिए मोतियाबिंद व लेंस प्रत्यारोपण के मरीज चयनित किए गए। जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। इन मरीजों के आने-जाने, रहने, खाने, दवा, रंगीन चश्मा आदि की निशुल्क व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई है। इस शिविर में डॉ. आर. के. सक्सेना - नेत्र रोग विशेषज्ञ, 




डॉ. हरमीत सिंह सलूजा - बी.पी., शुगर, थायरॉइड एवं पेट रोग विशेषज्ञ, डॉ. पुनीत माहेश्वरी - हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. त्रशिता राजानी - चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव - दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. इंद्रदीप अरोरा - नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ आदि अनुभवी डॉक्टरो ने अपनी सेवाएं दी। 



शिविर के कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन व्यवस्थाएं सम्भाली। शिविर में 1000 से अधिक लोगों ने उपचार करवाया। संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया। जानकारी रामाश्रय ट्रस्टी राकेश अग्रवाल ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन