घर में खिला ब्रह्म कमल, फूल के किये दर्शन




भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। ब्रह्म कमल अपने आप में एक विशेष महत्व एवं विश्व भर में लोकप्रिय है। यह फूल पूरा खिलने में दो से तीन घंटे का समय लेता है। यह कमल हिमालय की वादियों में होता है। नगर के ग्रीन पार्क निवासी विनोद जाट के घर ब्रह्म कमल का फूल खिला। 




जिसके सभी ने दर्शन किये। एवं पूजन किया रहवासियों द्वारा बताया गया की यह केवल रात के समय ही खिलता हैं। इस ब्रह्म कमल के फूल को बेहद शुभ माना जाता है कहा जाता है कि इससे घर में सुख शांति समृद्धि और मां लक्ष्मी का निवास रहता है और यह अनेकों औषधि के रूप में भी काम आता है।





मान्यता 

इसमें भगवान का निवास कहा जाता है कि इस ब्रह्म कमल स्वयं भगवान ब्रह्मा जी निवास करते हैं इसके दर्शन मात्र से ही इच्छा पूरी हो जाती है ऐसा माना जाता है कि खिलते हुए ब्रह्म कमल को देखने से व्यक्ति का भाग्य उदय हो सकता है यदि कोई व्यक्ति ब्रह्म कमल को अपने घर में लगाता है, तो इससे उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन