कल तैराएंगे भगवान नृसिंह की पाषाण प्रतिमा, देंगे गार्ड ऑफ ऑनर...




भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिय। भगवान के चमत्कार के किस्से तो हमने बहुत सुने हैं और कई बार देखे भी है ऐसे चमत्कार को देखने के बाद ईश्वर के प्रति हमारी आस्था और गहरी हो जाती है। ऐसा ही एक चमत्कार हमें देखने को मिलता है हर साल मध्यप्रदेश के देवास जिले के हाटपीपल्या नगर में जहां भगवान नृसिंह की साडे सात किलो वजनी पाषाण प्रतिमा को पानी में तेराया जाता है। हाटपीपल्या में भमोरी नदी पर भगवान नृसिंह के साढ़े सात किलो की पाषाण प्रतिमा तैरती है।




भगवान नृसिंह के ढोल के साथ अन्य मंदिरों के ढोल भी नृसिंह घाट पहुंचते हैं, यहां पर पंडितों के स्रान के बाद नदी की पूजा अर्चना की जाती है। उसके बाद पंडित जी द्वारा दीपक जलाकर पुष्प माला अर्पित करते हुए नदी में छोड़ा जाता है, और मंत्रोच्चार के साथ भगवान नृसिंह की पाषाण प्रतिमा को तीन बार नदी में तेराया जाता है, जिसे देखने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। भगवान नृसिंह की पाषाण प्रतिमा कभी तीन बार, कभी दो बारा, कभी एक बार तेरती है, जिससे कि आने वाले साल के बारे में अनुमान लगाया जाता है। नप करीब 115 साल पुराना है इतिहास ऐसा एक बार नहीं तकरीबन 115 साल से होता आ रहा है। 




इस चमत्कार को देखने के लिए आस्था का सैलाब हाटपीपल्या के नृसिंह घाट पर उमड़ता है। सन् 1902 से हर वर्ष भादो मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी डोल ग्यारस के दिन भगवान नृसिंह की पाषाण प्रतिमा बैंड बाजे अखाड़े वह नगर के अन्य मंदिरों के डोल के साथ भव्य जुलूस के रूप में प्राचीन नृसिंह मंदिर से ढोल पर सवार होकर नृसिंह घाट लाया जाता है। यहां पर जो चमत्कार देखने को मिलता है वह संपूर्ण भारतवर्ष में भगवान नृसिंह की हाटपीपल्या नगरी में ही होता है।
अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौड़ ने बताया कि बुधवार को नगर के गौरव दिवस पर भगवान नृसिंह को गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, वहीं पुलिस बैंड द्वारा भगवान नृसिंह के चल समारोह में अपनी प्रस्तुति दी जाएगी वहीं नाचे मयूरी संस्था द्वारा भगवान राधा कृष्ण के रूप में चल समारोह में अपनी प्रस्तुति आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोहगी, नृसिंह भाट भजन गायक संदीप वैष्णव व उनकी टीम के द्वारा विशाल भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन