शताब्दी वर्ष संचालन में सबसे छोटी स्वयं सेविका बनी प्रिशा जैन




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। इसी में विजयादशमी पर्व पर संघ का विशाल पथ संचलन निकला। यह सभी कार्यक्रम में संघ, जो कि 1925 में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित किया गया था, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सेवा और चरित्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 




इसी कड़ी में देवास में आयोजित शताब्दी वर्ष संचालन कार्यक्रम जिसमें 32 बस्तियों के हजारों स्वयं शामिल हुए उसमें एक विशेष दृश्य देखने को मिला। केवल 10 महीने की नन्ही बालिका प्रिशा जैन ने स्वयं सेविका के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रिशा जैन के पिता और परिवार में अन्य सदस्य भी संघ के स्वयं सेवक के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। 




प्रिशा के पिता ने बताया कि इस उम्र में ही उनके परिजनों ने उन्हें राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित किया। संघ के अन्य स्वयं सेवकों ने इसे एक प्रेरणादायी पहल बताया और कहा कि राष्ट्र सेवा का संस्कार बचपन से ही देना समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। नन्ही प्रिशा की उपस्थिति ने सभी स्वयंसेवकों और उपस्थित जनों को भावुक कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।