18 उन्नतशील किसानों का किसान दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

- किसानों के सम्मान से ही देश बनेगा प्रगतिशील: डॉ. आर.पी. शर्मा




भारत सागर न्यूज/देवास।
कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास में 23 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरीचरण सिंह के 123वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्नतशील कृषकों का सम्मान समारोह एवं कृषक दिवस का आयोजन किया गया। 




इस कार्यक्रम में देवास जिले के विभिन्न गांवों के उन्नत किसानमोहन पटेल, खरेली, जगदीश नागर, मेढकी धाकड़, विष्णु पांचाल, राजोदा, जगपाल सिंह सिकरवार, ओमप्रकाश पटेल, नराना, भारत सिंह, आमला पिपल्या सहित 18 कृषकों को केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.पी. शर्मा द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 




पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय चौधरीचरण सिंह का कहना था कि जब तक देश में किसान का सम्मान नहीं होगा, देश कभी भी उन्नतशील एवं प्रगतिशील नहीं बन सकता। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने केन्द्र सरकार की व्ही.बी. जी राम जी योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल का संचय, कृषकों के खेतों को सड़क से जोड़ने के साथ-साथ 125 दिवस का रोजगार सुनिश्चित करना है। 




इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषकों को ऑनलाईन माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले के सम्मानित कृषकों द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार कार्यों के अनुभव अन्य कृषकों के साथ साझा किए गए तथा अन्य कृषकों से आग्रह किया गया कि खेती को अगर लाभ का धंधा बनाना है तो उन्नत तकनीकों को अपनाना ही पड़ेगा। 




इस कार्यक्रम में बरखेड़ा, मेढ़की धाकड़, डकाचिया, पोलाय, राजोदा आदि गांवों के लगभग 200 कृषकों ने भागीदारी की। साथ ही रेडी कार्यक्रम की छात्राओं द्वारा जैविक खेती एवं स्वच्छता कार्यक्रम पर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों जैसे बायफ, सहगल फाउंडेशन, ग्रासरूट फाउंडेशन आदि का बहुमूल्य योगदान रहा। 




कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के. एस. भार्गव द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. महेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंदर कौर, वैज्ञानिक श्रीमती नीरजा पटेल, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी विनेश मुजाल्दा, विद्याभूषण मिश्रा, पवन कुमार राजपूत आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन