सिंहस्थ : 2028 की तैयारी तेज: उज्जैन को मिली ₹8300 करोड़ से अधिक की सड़क और कनेक्टिविटी सौगात

 बड़ी खबर उज्जैन 




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/सिंहस्थ ।
2028 महापर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों के लिए सड़क एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी




1. उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल रोड

• कुल लंबाई : 98.70 किलोमीटर
• कुल परियोजना लागत : ₹ 5017.00 करोड़
यह सड़क उज्जैन को जावरा से सीधे जोड़ते हुए तेज, सुरक्षित और नियंत्रित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराएगी, जिससे सिंहस्थ के दौरान भारी वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रहेगी।





2. हरिफाटक ब्रिज (4 लेन आरओबी)

• लंबाई : 980 मीटर
• कुल परियोजना लागत : ₹ 371.11 करोड़
इसके निर्माण से हरिफाटक क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सिंहस्थ के समय यातायात दबाव कम होगा।

3. इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड रोड

• कुल लंबाई : 48.10 किलोमीटर
• कुल परियोजना लागत : ₹ 2935.15 करोड़
यह सड़क दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय को काफी कम करेगी और श्रद्धालुओं, व्यापार तथा पर्यटन को बढ़ावा देगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा